Saturday, February 21, 2026
Home IPL-14 IPL में धौनी के 200 मैच पूरे, चेन्नई ने पंजाब को 6 विकेट से पीटा

IPL में धौनी के 200 मैच पूरे, चेन्नई ने पंजाब को 6 विकेट से पीटा

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। तेज गेंदबाज दीपक चाहर (13 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 14 के मुकाबले में शुक्रवार को एकतरफा अंदाज में छह विकेट से पीटकर दो मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का यह 200 वां आईपीएल मैच था और उनकी टीम ने शानदार जीत हासिल की।

चेन्नई ने पंजाब को 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन के मामूली स्कोर पर रोका और फिर 154 ओवर में चार विकेट पर 107 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम की।

चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड 5 को जल्दी ही गंवाया लेकिन फाफ डू प्लेसिस और मोईन अली ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

मोईन 31 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर मुरुगन अश्विन की गेंद पर शाहरुख़ खान के हाथों कैच आउट हुए। मोईन का विकेट 90 के स्कोर पर गिरा।

मैदान पर आये सुरेश रैना नौ गेंदों पर आठ रन बनाकर मोहम्मद शमी की बाउंसर पर विकेटकीपर लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट हुए।

अम्बाटी रायुडू आने के साथ ही अपनी पहली गेंद को ऊंचा खेल गए और निकोलस पूरन ने आसान कैच लपक लिया। रायुडू का विकेट 99 के स्कोर पर गिरा।

लक्ष्य बड़ा नहीं था इसलिए चेन्नई को कोई परेशानी नहीं हुई। सैम करेन ने विजयी चौका मारकर मैच समाप्त किया। करेन पांच रन बनाकर और डू प्लेसिस 33 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights