Sunday, March 8, 2026
Home Slider झारखंड राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में धनबाद, जामताड़ा की टीम विजयी

झारखंड राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में धनबाद, जामताड़ा की टीम विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य सब जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए जिसमें बालक वर्ग में धनबाद से साहिबगंज को 21-18 से हराया। जामताड़ा ने गुमला को 27-15 से हराया। टाटा स्टील ने चतरा को 24 अंक से हराया। देवघर ने सरायकेला को 37-35, गढ़वा ने ब्रह्म ऋषि को 27-25, कोडरमा ने एसएस बीबी एसएस को 41-17, बोकारो डिस्ट्रिक्ट ने गुड्डा को 36- 15, गढ़वा ने टाटा स्टील को 40-24, बिनोबा भाबे खेल संघ ने पलामू को 31-16 से हराया।

बालिका वर्ग में गढ़वा ने खूंटी को 21-14, साहिबगंज ने गिरिडीह को 23-3, धनबाद में गिरिडीह को 28-7 से हराया।

मौके पर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रशाद महतो ,कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष आर आर मिश्रा,जिला परिषद सदस्य हिरामन नायक,धनबाद जिला कबड्डी संघ के सचिव मदन कुमार राय, कोषाध्यक्ष रितेश कुमार, मीडिया प्रभारी सोभान बनर्जी,झारखण्ड के तकनीकी पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह,जगदीश,सलिल कुमार,जियालाल पासवान एवं अन्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights