धनबाद। धनबाद जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में आगामी 22 सितंबर को गोल्फ ग्राउंड धनबाद में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष महिला एवं सब जूनियर बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। चयन शिविर में धनबाद जिला के सभी कबड्डी खिलाड़ी भाग ले सकते है।
चयन शिविर में चयनित होने वाले खिलाड़ी आगामी होने वाले सीनियर पुरुष महिला एवं सब जूनियर बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता जो की गिरिडीह जिला और पलामू जिला में आयोजित है उसमे भाग लेंगे। चयन शिविर में आने खिलाड़ियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं ओरिजिनल आधारकार्ड के साथ साथ फोटोकॉपी भी लाना अनिवार्य है साथ ही करना महामारी को ध्यान में रखते हुए मास्क लगाना और सैनिटाइजर भी अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-6201053599 रितेश कुमार कोषाध्यक्ष एवं प्रशिक्षक धनबाद जिला कबड्डी संघ।उक्त बातों की जानकारी जिला कबड्डी संघ के सचिव मदन कुमार रॉय ने दी।
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज की शानदार जीत
- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में छा गए अगस्त्या
- बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी में जमुई के सोनू का कहर
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : अररिया ने दी मधेपुरा को मात
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : कुमार श्रेय का हरफनमौला प्रदर्शन