Friday, May 9, 2025
Home Slider धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ का चुनाव संपन्न, नई कमेटी गठित

धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ का चुनाव संपन्न, नई कमेटी गठित

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद। बैंक मोड़ बड़ा गुरुद्वारा में धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में झारखंड बॉक्सिंग संघ द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में ईश्वर राव की देखरेख में निर्विरोध चुनाव हुआ।

अध्यक्ष के पद पर दलवारा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर शशिकांत पांडे, उपाध्यक्ष के पद पर महावीर प्रसाद महतो, महेंद्र प्रताप, संतोष सिंह, सतपाल सिंह चुने गए।

महासचिव के पद पर परितोष कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर रवि कुमार, संयुक्त सचिव के पद पर ब्रह्मदेव यादव,दिनेश यादव, डॉ एमके ठाकुर, शमीम अंसारी, सहायक सचिव के पद पर पलविंदर सिंह, राजीव श्रीवास्तव, पंकज कुमार, अजय कुमार सिंह चुने गए।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पिंकी सिंह, देवेंद्र कुमार महतो, साकेत कुमार, कुसुम महतो, प्रकाश कुमार महतो चुने गए। इस अवसर पर झारखंड बॉक्सिंग संघ के सभी सदस्यों ने धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ के चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी। इसकी जानकारी धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव परितोष कुमार ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights