Thursday, March 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सायंस कॉलेज ने यूथ यूनियन को 124 रन से हराया

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सायंस कॉलेज ने यूथ यूनियन को 124 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राजधानी के सायंस कॉलेज ग्राउंड पर पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में सायंस कॉलेज ने यूथ यूनियन को 124 रन से पराजित किया।

टॉस सायंस कॉलेज ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 192 रन बनाये। प्रवीण कुमार ने 66, अजय कुमार ने 43 और टी कुमार ने 23 रन बनाये। समीर ने 24 रन देकर चार और मयंक ने 42 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में यूथ यूनियन की टीम 68 रनों पर ऑल आउट हो गई। आकाश ने 13 और केशव ने 11 रन बनाये। अजय ने 13 रन देकर चार और राजीव ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights