Wednesday, April 9, 2025
Home बिहारक्रिकेट Bihar Cambridge Challenger Trophy में दीपेश की 176 रन की पारी गई बेकार

Bihar Cambridge Challenger Trophy में दीपेश की 176 रन की पारी गई बेकार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 12 मई। बिहार कैम्ब्रिज चैलेंजर ट्रॉफी में दीपेश गुप्ता की 176 रन की पारी बेकार चली गई और श्लोक कुमार (88 रन), रोहित (नाबाद 63 रन) और प्रशांत कुमार चौधरी (नाबाद 62 रन) के अर्धशतक काम में आ गए और इस तरह कैम्ब्रिज ई ने कैम्ब्रिज डी को 24 रन से पराजित किया। एक अन्य मैच में कैम्ब्रिज ए ने कैम्ब्रिज सी को 8 रन से हराया।

पहले मैच में कैम्ब्रिज डी ने टॉस जीता और कैम्ब्रिज ई को बैटिंग का न्योता दिया। कैम्ब्रिज ई ने निर्धारित 30 ओवर में 3 विकेट पर 280 रन बनाये।

हर्ष राज ने 40 गेंद में 7 चौका की मदद से 39, श्लोक ने 49 गेंद में 19 चौका की मदद से 88, रोहित ने 61 गेंद में 10 चौका की मदद से नाबाद 63, प्रशांत कुमार चौधरी ने 26 गेंद में 11 चौका व 2 छक्का की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली।

कैम्ब्रिज डी की ओर से दीपेश कुमार गुप्ता ने 38 रन देकर 1 और पवन कुमार ने 68 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में कैम्ब्रिज डी की टीम दीपेश गुप्ता के 176 रन के बाद भी 30 ओवर में नौ विकेट पर 256 रन ही बना सकी। दीपेश ने 107 गेंद में 24 चौका व 7 छक्का की मदद से 176 रन बनाये। पवन कुमार ने 34, रोहित शर्मा ने 11 रन और रितिक कुमार ने 10 रन बनाये।

कैम्ब्रिज ई की ओर से रोहित ने 51 रन देकर 3, श्लोक कुमार ने 36 रन देकर 3, आदित्य राज ने 28 रन देकर 1 और प्रशांत कुमार चौधरी ने 45 रन देकर 1 विकेट चटकाये। दीपेश कुमार गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मैच में कैम्ब्रिज ए ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट 139 रन बनाये। आनंद सिंह ने 62 गेंद में 10 चौका व 4 छक्का की मदद से 71 रन की पारी खेली। रोहित ने 28 रन बनाये।

कैम्ब्रिज सी की ओर से आयुष कुमार ने 30 रन देकर 2, मनीष महतो ने 8 रन देकर 3, उमंग राज ने 8 रन देकर 1 और अमन कुमार ने 5 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में कैम्ब्रिज सी लक्ष्य से 8 रन पीछे रह गई। अमन कुमार ने 28, उत्सव कुमार ने 18,पीयूष ने 17 और रितिक कुमार यादव ने नाबाद 21 रन बनाये। शांतनु चंद्रा ने 2 और रोहित ने 1 विकेट चटकाये। आनंद को प्लेयर ऑफ द मैच क पुरस्कार दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights