Saturday, March 15, 2025
Home बिहारअन्य डाबर बीटा खेलोज 2022 : खो-खो के दोनो वर्गों का खिताब डीएवी बीएसईबी को

डाबर बीटा खेलोज 2022 : खो-खो के दोनो वर्गों का खिताब डीएवी बीएसईबी को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे इंटर स्कूल खेल महोत्सव डाबर बीटा खेलोज 2022 के नौवें दिन खो-खो फाइनल्स और एथलेटिक्स स्पर्धा आयोजित की गई। आज के मुख्य अतिथि रहे गोविन्द नारायण सिंह (गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के सेक्रेट्री)।

खो-खो के दोनों वर्गों का खिताब डीएवी बीएसईबी ने जीता। बालक वर्ग में ज्ञान निकेतन ब्वॉयज की टीम रजत जबकि ओपन माइंड्स अ बिरला स्कूल, दानापुर ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में नोट्रेडैम एकेडमी ने रजत जीता जबकि ओपन माइंड्स अ बिरला स्कूल, दानापुर ने कांस्य पदक जीता।

एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे
100 मीटर गर्ल्स अंडर-14 : स्वर्ण-संत कैरेंस हाईस्कूल, रजत-नोट्रेडैम एकेडमी, कांस्य-ज्ञान निकेतन गर्ल्स।
100 मीटर गर्ल्स अंडर 19 : स्वर्ण-संत डोमिनिक सेवियोज हाईस्कूल,रजत-संत कैरेंस हाईस्कूल, कांस्य-डीएवी बीएसईबी।
100 मीटर बालक अंडर 14 : स्वर्ण-संत कैरेंस हाईस्कूल, रजत-संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल, कांस्य- ज्ञान निकेतन ब्वॉयज।
100 मीटर ब्वॉयज अंडर 19 : स्वर्ण-संत माइकल हाईस्कूल, रजत-महादेव हाईस्कूल, कांस्य-डीएवी बीएसईबी।
शॉटपुट बालिका अंडर-14: स्वर्ण-नोट्रेडैम एकेडमी, रजत-नोट्रेडैम एकेडमी, कांस्य-संत कैरेंस हाईस्कूल।
शॉट पुट गर्ल्स अंडर 19 : स्वर्ण-संत कैरेंस सेकेंडरी, रजत-नोट्रेडैम एकेडमी, कांस्य-ज्ञान निकेतन गर्ल्स।
शॉट पुट ब्वॉयज अंडर 14 : स्वर्ण-संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल, रजत-नारायण वर्ल्ड स्कूल, कांस्य-संत कैरेंस सेकेंडरी।
शॉट पुट ब्वॉयज अंडर 19 : स्वर्ण-संत माइकल हाईस्कूल, रजत-संत माइकल हाईस्कूल, कांस्य-बीडी पब्लिक स्कूल।
रिले रेस गर्ल्स अंडर 14: स्वर्ण : संत कैरेंस हाईस्कूल, रजत-नोट्रेडैम अकादमी, कांस्य-ज्ञान निकेतन गर्ल्स।
रिले रेस ब्वॉयज अंडर 14 : स्वर्ण-संत कैरेंस हाईस्कूल, रजत-संत माइकल हाईस्कूल, कांस्य-संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights