Thursday, March 12, 2026
Home बिहारफुटबॉल फुटबॉल प्रशिक्षक हेतु डी लाइसेंस कोर्स 16 मार्च से पटना में

फुटबॉल प्रशिक्षक हेतु डी लाइसेंस कोर्स 16 मार्च से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना युवा आवास फ्रेजर रोड और गांधी मैदान में आगामी 16 से 21 मार्च तक छह दिवसीय फुटबॉल प्रशिक्षकों का डी लाइसेंस कोर्स का आयोजन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के दिशा निर्देश पर होगा।

उपर्युक्त जानकारी बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने दी। उनहोंने कहा कि इस कोर्स के दौरान सभी भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को भोजन, आवासन व खेल पोशाक बीएफए द्वारा प्रदान किया जायेगा। थ्योरी क्लास पटना युवा आवास में और प्रायोगिक क्लास गांधी मैदान के फुटबॉल ग्राउंड पर होगा।

श्री हुसैन ने कहा कि इस छह दिवसीय कोर्स में भाग लेने हेतु इच्छुक वरीय खिलाड़ी फुटबॉल कोच संतोष कुमार सिंह से संपर्क कर सकते हैं। कोर्स में भाग लेने के लिए निबंधन कराने हेतु नौ मार्च अंतिम तिथि निर्धारित है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights