पटना। पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग में बुधवार को क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार प्रान्त के तत्वावधान में केरल से साइकिल चलाकर दिल्ली तक जाने वाले युवा धनुष तथा हेमंत का स्वागत किया गया।
इस स्वागत समारोह में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन झा और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने उनका हौसला बढ़ाया और अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती के प्रान्त अध्यक्ष राजेश्वर राज (पूर्व विधायक ) की देखरेख में प्रान्त मंत्री अवधेश कुमार एवं प्रान्त उपाध्यक्ष राजशेखर के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन पटना महानगर मंत्री श्री राणा प्रताप सिंह ने किया।

कार्यक्रम में खेल मंत्री आलोक रंजन झा तथा राजस्व मंत्री रामसूरत राय की ओर दोनों साइकिलिस्ट को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
- मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग में रैम्बो एफसी की शानदार जीत
- बिहार में खुलेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इन्क्यूबेशन सेंटर
- दयानंद सिंह स्मृति महिला क्रिकेट के सेलेक्शन ट्रायल संपन्न
- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कैमूर विजयी
- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में सीवान के विशाल चमके