Saturday, August 9, 2025
Home Slider क्रिकेट अंपायर सुरेंद्र नारायण सिंह बने झंझारपुर जिला क्रीड़ा मंच के जिला अध्यक्ष

क्रिकेट अंपायर सुरेंद्र नारायण सिंह बने झंझारपुर जिला क्रीड़ा मंच के जिला अध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी। बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा मंच (खेल प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार के द्वारा प्रदेश के 45 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। बिहार के प्रख्यात क्रिकेट अंपायर सुरेंद्र नारायण सिंह को झंझारपुर जिला भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा मंच (खेल प्रकोष्ठ) को जिला अध्यक्ष मनोनित किया है। यह जानकारी झंझारपुर जिला बीजेपी अध्यक्ष सियाराम साह ने दी।

अपने मनोयन के बाद सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मेरा पहला काम मिडिल स्कूल वर्ग छह से 8 एवं +2 उच्च विद्यालय में वर्ग नौ से 12 वर्ग के छात्र व छात्राओं को अनिवार्य रूप से शारीरिक शिक्षा प्रदान करना, शारीरिक शिक्षकों को अनिवार्य रूप से शारीरिक शिक्षा का ज्ञान देना होगा। शारीरिक शिक्षकों को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के गाइडलाइन एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण विभाग के दिशा-निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ-साथ वर्ग छह से 12 तक के सभी में अभिरूचि रखने वाले छात्र व छात्राओं को विभिन्न खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने को काम करेंगे। पढ़ना-लिखना साथ-साथ खेलना जरूरी होगा।

सुरेंद्र नारायण सिंह के मनोनयन से जिला एवं प्रदेश भाजपा सहित जिला एवं प्रदेश के विभिन्न खेल के खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त हो गया है। हर्ष व्याप्त करने वालों में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश झा, बद्रीनाथ मिश्रा, सुबोध मिश्र, अरविंद झा, रमेश राय, संजय चौधरी, जगदीश साहू, विनोद राउत, पप्पू, श्याम साह, विकास साह, कबड्डी संघ के सचिव मनीष सिंह, फुटबॉल संघ के सचिव सुनील प्रसाद, रणजीत ठाकुर, क्रिकेट कोच विनोद दत्ता, आलोक तिवारी, जतन कुमार, जितेंद्र किशोर, सर्वेश मिश्र, राकेश कुमार, नवनीत कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, कैलाश भंडारी, चंदन सिंह, नीतीश झा, नीरज साह, ज्योति झा, फुलो कुमारी, प्रियंका कुमारी, निपुंजय मिश्र, राजू मंडल, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रो विमल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव कालीचरण, संयुक्त सचिव सह भाजपा नेता पंकज राठौर, कोषध्यक्ष अजीत चौधरी, संयोजक नवीन गुप्ता, अंपायर अमित रंजन, रवींद्र सिह, वेचन चौपाल, अमरेंद्र पांडेय, बिहार क्रिकेट संघ के जीएम प्रो सुबीर चंद्र मिश्र समेत तमाम पदाधिकारी, अंपायर व खिलाड़ी शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights