पटना। सूर्यानगर (सिलीगुढ़ी, पश्चिम बंगाल) में आगामी 1 जनवरी, 2020 से आयोजित होने वाले ऑल इंडिया 20वीं डे नाइट अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार की टीम घोषित कर दी गई है। टीम रविवार को कैपिटल एक्सप्रेस से रवाना होगी। टीम को भारतीय युवा टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल, सीएबी के डायरेक्टर अधिकारी एमएम प्रसाद और सुमित शर्मा ने जीत की शुभकामना दी है। टीम की कमान निशांत कुमार को सौंपी गई है।
टीम इस प्रकार है-
निशांत कुमार (कप्तान), विशाल राज, संदीप राज, आदर्श राज, गोविंद, गौरव घोष, याकुब खान, मनीष कश्यप, चंदन कुमार, अमिश कुमार, रौशन कुमार, सचिन कुमार, पार्थ कुमार, राहुल राज मेहता। कोच सह मैनेजर-मनोज कुमार राजू।