Saturday, February 28, 2026
Home Slider फुटबॉल मैच के कारण लिवरपूल में फैला कोरोना, जांच की मांग

फुटबॉल मैच के कारण लिवरपूल में फैला कोरोना, जांच की मांग

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। विश्वभर में फैल चुके जानलेवा कोरोना वायरस के कारण खेल जगत की सभी गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हैं लेकिन ब्रिटेन के एनफील्ड स्टेडियम में पिछले महीने इस वायरस से मचे कहर के बीच आयोजित हुए यूरोपियन चैम्पियंस लीग मुकाबले की जांच की मांग हो रही है।

चैम्पियंस लीग का एटलेटिको मैड्रिड और लिवरपूल का यह मुकाबला दरअसल स्पेन में होना था लेकिन स्पेन में कोरोना से मची तबाही के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते इसका आयोजन ब्रिटेन में लिवरपूल के एनफील्ड स्टेडियम में किया गया जहां स्पेन से एटलेटिको मेड्रिड के तीन हजार से अधिक प्रशंसक मुकाबला देखने पहुंचे थे।

कोरोना वायरस के कहर के बीच इस मैच के आयोजन को लेकर लिवरपूल की सांसद मारिया ईगल ने जांच की मांग की है क्योंकि लिवरपूल में कोरोना से मौत के सबसे अधिक मामले सामने आये हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि इस दौरान ब्रिटेन में लॉकडाउन की कोई घोषणा नहीं हुयी थी लेकिन कोरोना प्रभावित क्षेत्र से हजारों लोगों के लिवरपूल आने पर कोई नजर नहीं रखी गयी और प्रशंसक मुकाबले के दौरान अपनी टीम का समर्थन करने के लिए रेस्तरां, होटल और अन्य जगहों पर भी गए होंगे जिससे यह वायरस तेजी से और फैला होगा।

इस मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड ने लिवरपूल को 3-2 से मात दी थी। एटलेटिको ने मैड्रिड में पहला चरण 1-0 से जीता था। एटलेटिको ने दूसरे चरण की जीत से गत विजेता लिवरपूल को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights