Thursday, March 12, 2026
Home Slider कूच बिहार U-19 क्रिकेट: मणिपुर से जीता बिहार,पर बैटिंग लाइनअप फ्लॉप

कूच बिहार U-19 क्रिकेट: मणिपुर से जीता बिहार,पर बैटिंग लाइनअप फ्लॉप

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय उर्जा स्टेडियम में शनिवार को संपन्न कूच बिहार अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मणिपुर को एक पारी और 39 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। बिहार ने पहली पारी में 183 तथा मणिपुर ने पहली पारी में 87 और दूसरी पारी में 57 रन बनाये। चार दिनों तक चलने वाला यह मैच दूसरे दिन ही समाप्त हो गया। दूसरे दिन कुल 18 विकेट गिरे।

मैच के दूसरे दिन बिहार की टीम दो विकेट पर 97 रन से आगे खेलना शुरू किया, और कनिष्क कौस्तुभ के शानदार अर्धशतक के बदौलत सभी विकेट खोकर 183 रन का स्कोर खड़ा किया। पहली पारी के आधार पर बिहार को 96 रन की बढ़त मिली।

पहली पारी में बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कनिष्क कौस्तुभ ने 61, पीयूष ने 35, आकाश राज ने 24, शशांक उपाध्याय ने 12, आदर्श और सूरज राठौड़ ने 7-7, आमोद यादव ने 5, अनुज राज ने 4 तथा परमजीत ने नाबाद 8 रन बनाये। मणिपुर की ओर से जोतिन ने 5, सानंदा ने 2 तथा ऋषि , संजीत और बिदास ने एक एक विकेट लिये।

दूसरी पारी में खेलने उतरी मणिपुर की पूरी टीम 57 रन पर आल आउट हो गयी। मणिपुर की ओर से बिदास ने 15, शिवाजित ने 14, सरोज और डेनिस ने शून्य , उलेन्येइ , सानंदा और ऋषि ने एक एक , डिनायल ने 5, जोतिन ने 8, तथा संजीत ने 6 रन बनाये. बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए आमोद यादव ने 4 , सूरज कश्यप ने 3, सूरज राठौड ने 2, तथा परमजीत ने एक विकेट लिए. बिहार का अगला मैच 6 दिसंबर से चंडीगढ़ में होगा।


इस मैच में बिहार ने भले ही पारी से जीत हासिल की है पर उसका बैटिंग लाइन अप पूरी तरह से फ्लॉप रहा। मणिपुर के खिलाफ इस मैच में बिहार के बल्लेबाजों का यह प्रदर्शन चिंता का विषय है। अगर मणिपुर के खिलाफ यह हाल है तो आने वाले अन्य मैचों में टीम प्रबंधन को बैटिंग के लिए सोचना पड़ेगा। पहले मैच में एक-दो बल्लेबाजों को छोड़ बाकी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights