Saturday, June 21, 2025
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स भारोत्तोलन : 59 किग्रा में हारीं पोपी हज़ारिका, नाइजीरिया को स्वर्ण

कॉमनवेल्थ गेम्स भारोत्तोलन : 59 किग्रा में हारीं पोपी हज़ारिका, नाइजीरिया को स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। भारत की पोपी हज़ारिका को रविवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 की महिला 59 किग्रा भारोत्तोलन प्रतियोगिता में हार का सामना करना पड़ा, जबकि नाइजीरिया की रफिआतु लवल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

लवल ने पहले स्नैच में 90 किग्रा के प्रयास से राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया, जिसके बाद उन्होंने 116 किग्रा के प्रयास से क्लीन एंड जर्क में भी राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड स्थापित किया। उनका कुल स्कोर (206 किलो) भी राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड था।

दूसरी ओर, स्नैच में 81 किलो और क्लीन एंड जर्क में 102 किलो के सफल प्रयास के साथ भारत की हज़ारिका का कुल स्कोर 183 किलो रहा। स्नैच में उनका दूसरा (84 किग्रा) और तीसरा (86 किग्रा) प्रयास असफल रहा जबकि क्लीन एंड जर्क में पहला (102 किग्रा) और तीसरा (107 किग्रा) प्रयास असफल रहा। इंग्लैंड की जेसिका ब्राउन ने रजत जबकि कनाडा की नैटली डसिनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights