अररिया, 5 सितंबर। स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में शुक्रवार को अध्यक्ष प्रबीर कुमार बिस्वास की अध्यक्षता में कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (COM) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला क्रिकेट लीग सत्र 2025-26 को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय
क्लब पंजीकरण: 07 सितम्बर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक।
बाहरी खिलाड़ियों का पंजीकरण: जिले के बाहर के किसी भी खिलाड़ी का पंजीकरण मान्य नहीं होगा। बाहर के खिलाड़ी पाए जाने पर उस क्लब का पंजीकरण रद्द किया जाएगा।
दस्तावेज अनिवार्यता: खिलाड़ियों को पंजीकरण के समय आधार कार्ड और ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र की प्रति जमा करनी होगी। इनके बिना पंजीकरण अवैध माना जाएगा।
सुरक्षा पहल
गैलेक्सी एंटरप्राइज के प्रोपराइटर श्री अभिषेक जायसवाल ने संघ को सीसीटीवी कैमरों का नि:शुल्क इंस्टॉलेशन कर एक अमूल्य योगदान दिया। इसका उद्देश्य संघ कार्यालय और परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा वहाँ अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों और बच्चों के क्रिकेट किट व व्यक्तिगत सामान की सुरक्षा करना है।
इस अवसर पर श्री जायसवाल को अररिया जिला क्रिकेट संघ और अररिया क्रिकेट अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रमुख उपस्थित सदस्य
बिहार क्रिकेट संघ के जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, अररिया खेल जगत के पितामाह सत्येन शरण, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास (बासु दा), उपाध्यक्ष चांद आज़मी, सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव मनोज बडेडिया, कोषाध्यक्ष परवेज आलम, स्टेट पैनल अंपायर दिलीप कुमार झा, अनामी शंकर, अमित सेनगुप्ता, उज्जवल कुमार, सरवन कुमार आदि उपस्थित थे।
इस पहल और बैठक ने यह स्पष्ट किया कि अररिया जिला क्रिकेट संघ न केवल खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और उनके भविष्य के प्रति भी सजग है।

