पटना। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-25 क्रिकेट में महाराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बिहार की टीम पहली पारी के आधार पर 241 रन पीछे चल रही है। महाराष्ट्र ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कुल 106 ओवर में चार विकेट 437 रन बना लिये हैं। दूसरे दिन बिहार के गेंदबाज मात्र दो विकेट चटका सके।
खेल के दूसरे दिन महाराष्ट्र ने दो विकेट पर 51 रन से आगे खेलना शुरू किया। यश क्षीरसागर और कप्तान एचए कांटे ने पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों के बीच 131 रन की बड़ी साझेदारी हुई। दूसरे दिन पहला विकेट यश क्षीरसागर का गिरा। परमजीत सिंह ने 55 रन के योग पर यश क्षीरसागर को विकेटकीपर शशांक उपाध्याय के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान एचए काटे का दिग्विजय पाटिल ने पूरा सहयोग दिया और स्कोर को आगे बढ़ाया।
इसी बीच एचए काटे रियाटर हर्ट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 325 रन था जबकि एएच काटे का व्यक्तिगत स्कोर 164 रन था। उनकी जगह एए पारवल ने भी पाटिल का पूरा साथ दिया और इन दोनों ने मिल कर पारी को 400 के पार पहुंचाया। दूसरे दिन का खेल समाप्ति के कुछ देर पहले दिग्विजय पाटिल 135 रन के स्कोर पर आउट हो गए। दिग्विजय पाटिल को सुदर्शन की गेंद पर विकेटकीपर शशांक उपाध्याय ने लपका। इसके बाद एचए काटे मैदान पर उतरे और दूसरे दिन की खे समाप्ति के समय 169 रन पर नाबाद थे। उनका 45 रन बना कर एए पोरवल साथ दे रहे हैं।
संक्षिप्त स्कोर
बिहार पहली पारी : 196 रन, महाराष्ट्र दूसरी पारी 106 ओवर में 4 विकेट पर 437 रन, एसवाई दोशी 6,डीएस फतांगरे 14,यश क्षीरसागर 55,एचए काटे नाबाद 169, दिग्विजय पाटिल 135, एए पोरवल नाबाद 45,आमोद यादव 2/73, सुदर्शन 1/51, परमजीत सिंह 1/59