Saturday, June 21, 2025
Home Khelo India Youth Games CM नीतीश कुमार ने कहा-बिहार के विकास में केंद्र सरकार का मिल रहा पूरा सहयोग

CM नीतीश कुमार ने कहा-बिहार के विकास में केंद्र सरकार का मिल रहा पूरा सहयोग

मशाल जला कर Khelo India Youth Games 2025 का किया उद्घाटन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 मई।  पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में रविवार 4 मई को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण का शानदार आगाज हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का मशाल प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया।

Also Read : Vaibhav Suryavanshi का उदाहरण देकर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस वर्ष खेलो इंडिया युथ गेम्स का आयोजन बिहार में किया जा रहा है और इसके शुभारम्भ की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। इस कार्यक्रम में पधारे केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का भी अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं। इन खेलों में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से आये खिलाडियों का भी स्वागत करता हूँ और उनका अभिनंदन करता हूँ।

Also Read : पीएम मोदी ने कहा-खेल संस्कृति के विकास के साथ ही बढ़ेगा भारत का Sports Powar

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 से खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन की जिम्मेदारी बिहार को दी गयी है, यह हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है।

Also Read : Khelo India Youth Games 2025 Kabaddi : बालिका वर्ग में बिहार ने असम से अंक बांटे

उन्होंने कहा कि बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 5 जिलों क्रमशः घटना, गया, नालन्दा (राजगीर), भागलपुर एवं बेगूसराय में किया जा रहा है। हाल ही में मैंने पटना, गया एवं राजगीर में खेलों की तैयारियों का जायजा लिया। राज्य सरकार द्वारा पहले से ही खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है और अब केन्द्र सरकार का भी इसमें सहयोग मिल रहा है, जिससे यह काम और तेजी से हो रहा है।

Also Read : Khelo India Youth Games 2025 LIVE : सीएम नीतीश कुमार ने कहा-बिहार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है

उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कम्पलेक्स का निर्माण कराया गया है, जहाँ आज यह कार्यक्रम हो रहा है। सभी स्कूलों एवं अन्य जगहों पर खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। उत्कृष्ट खिलाडियों को मेडल जीतने पर सीधे नौकरी दी जा रही है, इसके तहत अब तक 367 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दे दी गयी है।

Also Read : Khelo India Youth Games 2025 Volleyball : बालिका वर्ग में हारी बिहार की टीम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर में खेल अकादमी एवं खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कराया गया है। खेलों को और बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2024 में नया खेल विभाग बनाया गया है। बिहार के विकास में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उनके नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केन्द्र सरकार के गठन के बाद जुलाई, 2024 में पेश किये गये बजट में बिहार के लिए विशेष आर्थिक मदद के रूप में सड़क,उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन तथा बाढ़ नियंत्रण आदि के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गयी है।

Also Read : Khelo India Youth Games 2025 : भागलपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज

इस वर्ष फरवरी, 2025 के केन्द्रीय बजट में भी बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता, राष्ट्रीय स्तर के खाद्य प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना एवं पटना आई०आई०टी० के विस्तार की घोषणा की गयी है। साथ ही इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन का जिम्मा बिहार को दिया गया है। इन सभी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरूआत के पूर्व पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स मैदान में घूमकर सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यक्रम में खेल मंत्री श्री सुरेन्द्र मेहता ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को केन्द्रीय युवा मामले और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ० मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा एवं खेल मंत्री श्री सुरेन्द्र मेहता ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, सहकारिता मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री हरी सहनी, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सामान्य प्रशासन तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक बरबड़े, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, देश के कोने-कोने से आये खिलाड़ीगण एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights