Saturday, March 15, 2025
Home झारखंड हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया अनावरण

हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया अनावरण

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई में आयोजित होनेवाली हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का अनावरण एवं ‘पास द बॉल ट्रॉफी टूर’ अभियान को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉंच किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह शामिल थे।

तीन से 12 अगस्त तक हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई में आयोजित की जा रही है। हीरो एशियन चैंपियनशिप का यह सातवां संस्करण है। देश भर में 13 जुलाई 2023 से 21 जुलाई 2023 तक एक ट्रॉफी टूर और पास द बॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

झारखंड में राष्ट्रीय खेल हॉकी को लोकप्रिय बनाने के हॉकी इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप, हॉकी झारखंड, झारखंड के लोगों के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का प्रदर्शन कर रहा है। ट्रॉफी मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी, रांची में प्रदर्शित किया गया है।

झारखंड के लोगों को न केवल राज्य में खेलों के विकास के लिए बल्कि बच्चों और युवाओं के बीच हॉकी को बढ़ावा देने के लिए भी बहुत प्रोत्साहन और समर्थन मिलेगा। पास द बॉल टूर के अभियान को आगे बढ़ाते हुए एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में ट्राफी को खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद और युवा कार्य मंत्री हफीजुल हसन, विधायक सीपी सिंह, विधायक समरी लाल, ओलंपियन मनोहर टोपनो, असुंता लकड़ा और अन्य मौजूद थे

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights