Home Slider पाकिस्तान दौरे पर 20 सदस्यीय जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे चिभाभा

पाकिस्तान दौरे पर 20 सदस्यीय जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे चिभाभा

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

कराची। हरफनमौला चामू चिभाभा पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीमित ओवर की श्रृंखलाओं के लिए जिम्बाब्वे की 20 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे।
दौरे की शुरूआत 30 अक्टूबर को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से होगी । इसके बाद दोनों देशों के बीच इतने ही मैचों की टी20 श्रृंखला का आयोजन होगा। टीम अगले सप्ताह पाकिस्तान पहुंच जाएगी। टीम 21 से 27 अक्टूबर तक पृथकवास पर रहने के बाद 28 और 29 अक्टूबर को पिंडी क्रिकेट मैदान पर अभ्यास मैच खेलेगी।
जिंबाब्वे क्रिकेट संघ (जेडसीयू) ने अभी यह नहीं बताया कि उनके मुख्य कोच भारत के लालचंद राजपूत टीम के साथ पाकिस्तान जाएंगे या नहीं। उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा उनके वीजा जारी किये जाने के बारे में कुछ नहीं बताया। लाहौर और रावलपिंडी में खेली जानी वाली श्रृंखलाओं के लिए (जेडसीयू) ने 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
शीर्ष क्रम के बल्लेबाज 34 साल के चिभाभा ने 2016 में पदार्पण किया था और उन्हें तीन टेस्ट, 104 एकदिवसीय और 33 टी20 मैचों का अनुभव है। वह मध्यम गति से गेंदबाजी भी करते है।
उन्होंने मार्च में बांग्लादेश दौरे पर टीम की अगुवाई की थी। इसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण क्रिकेट गतिविधियां ठप्प हो गयी थी।
जिम्बाब्वे टीम: चामू चिभाभा (कप्तान), फराज अकरम, रेयान बर्ल, ब्रायन चारी, तेंडाई चतरा, एल्टॉन चिगुम्बुरा, तेंडाई चिसोरो, क्रेग ईर्विन, तिनशे कामुनहुक्मवे, वेस्ले मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, कार्ल मुम्बा, रिचमंड मुतुम्बामी, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, मिल्टॉन शुम्बा, ब्रेंडन टेलर, डोनाल्ड तिरिपानो, सीन विलियम्स।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights