Friday, June 20, 2025
Home बिहारअन्य Patna SGFI Games में कार्मेल हाईस्कूल को वॉलीबॉल में दोहरा खिताब

Patna SGFI Games में कार्मेल हाईस्कूल को वॉलीबॉल में दोहरा खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 सितंबर। पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के वॉलीबॉल में कार्मेल हाईस्कूल ने बालिका अंडर-17 वर्ग में त्रिभुवन स्कूल को 15-6, 15-11 तथा बालिका अंडर-19 में संत कैरेन्स सेकेण्ड्री स्कूल को 15-06, 15-03 से हराकर दोहरा खिताब जीता।

स्थानीय पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 में तीसरे दिन कबड्डी मुकाबले में बालिका अंडर-14 आयु वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल में लोहिया नगर माउंट कार्मेल ने शोषित समाधान को 30-23 से तथा दूसरे सेमीफाइनल में ज्ञान निकेतन ने संत जेवियर्स हाई स्कूल को 32-28 से हराकर फाइनल में जगह बनायी।

आज संपन्न हुए विभिन्न खेलों के विजेताओं को श्री ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने मेडल एवं मोमेन्टो प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर इस अवसर पर शा0शि0शि0 मनोज कुमार, धीरेन्द्र कुमार, अभिलाषा पांडेय, अशोक कुमार, सुश्री मनीषा यादव, सुश्री विभा रानी, सुधांशु रंजन, संतोष कुमार भारती, सुदर्शन कुमार, अभिमन्यु कुमार, लिपिक, किरण कुमार झा, धीरेन्द्र पासवान आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बुधवार को संपन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं:-

ताईक्वाण्डो
अंडर-14 बालिका (38 किलो से ऊपर)
स्वर्ण – सलोनी कुमारी, लाॅ मार्टिन वल्र्ड स्कूल, पटना।
रजत – सबिबा राजेश, सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल, पटना।
कांस्य – अभ्यामनी, सेंट माईकल हाई स्कूल, पटना।
कांस्य – अदिती सिंह, न्यु एरा हाई स्कूल, पटना।

अंडर-14 बालिका (32-35 किलोग्राम)
स्वर्ण – तान्या कुमार, सेंट जोसेफ हाई स्कूल, पटना।
रजत – अवंतिका, सेंट जोसेफ हाई स्कूल, पटना।
कांस्य – नैंसी कुमारी, ललित स्थानम।

अंडर-14 बालिका (35-38 किलोग्राम)
स्वर्ण – कियारा अग्रवाल, डाॅन बाॅस्को एकेडमी, पटना।
रजत – इशान इंटरनेशनल गल्र्स स्कूल, पटना
कांस्य – सिमरन, लिटिल हार्ट स्कूल, पटना।
कांस्य – रूद्राक्षी, ललिता विद्या स्थानम्।

अंडर-17 बालिका (32-35 किलोग्राम)
स्वर्ण – कृति सिन्हा, बिशप स्कॉट।
रजत – छोटी कुमारी, एस0ए0एन0एस0 हाई स्कूल नरौली, बख्तियारपुर।

अंडर-17 बालिका (44-46 किलोग्राम)
स्वर्ण – अनमोल प्रियदर्शी, हॉली मिशन स्कूल, पटना।
रजत – श्रेया शर्राफ, केशव सरस्वती।

अंडर-14 बालक (23-25 किलोग्राम)
स्वर्ण – मो0 फारूक, एस0वी0डी0 मेमोरियल।
रजत – श्रेया शर्राफ, एस0वी0डी0 मेमोरियल।

अंडर-14 बालक (32-35 किलोग्राम)
स्वर्ण – देव राज, डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल।
रजत – समर कुमार, के0एन0 स्कूल, पटना।

अंडर-14 बालक (38-41 किलोग्राम)
स्वर्ण – आदर्श यश राज, हाॅली मिशन स्कूल।
रजत – आनन्द प्रकाश, शिवम काॅन्वेंट।
कांस्य – हर्षवर्द्धन शर्मा, उषा इंटरनेशनल।
कांस्य – आदित्या आनन्द, इन्फैन्ट स्कूल।

अंडर-14 बालक (41 किलोग्राम से ऊपर)
स्वर्ण – ध्रुव अधिकारी, हॉली मिशन स्कूल।
रजत – आदेश राज, डी0ए0वी0 बी0एस0ई0बी0।
कांस्य – रवि राज, एस0 रजा हाई स्कूल।
कांस्य – लिट्रा वैली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights