Home बिहारक्रिकेट Raj Kumar Verma Memorial Cricket में सीएपी राइडर्स जीता

Raj Kumar Verma Memorial Cricket में सीएपी राइडर्स जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आलोक जायसवाल (61 रन) और आदित्य राज झा (पांच विकेट) के बेहतरीन खेल की बदौलत सीएपी राइडर्स ने राज कुमार वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में एबी क्रिकेट एकेडमी को 53 रन से हराया।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए दूसरे मैच में एबी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और सीएपी राइडर्स को बैटिंग का न्योता दिया।
सीएपी राइडर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाये।

कप्तान आलोक जायसवाल ने 55 गेंद में 8 चौका की मदद से 61, अश्विनी ने 7, हर्षवर्धन ने 7, हर्ष गिरि ने 17 गेंद में 3 चौका व 2 छक्का की मदद से 30, राम प्रवेश सुरी ने 12 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 16, प्रकाश चंद्र ने 9 गेंद में 1 छक्का की मदद से 10, मयंक कुमार ने 9 गेंद में 6, धीरज कुमार ने 3 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 14 रन बनाये।

एबी क्रिकेट एकेडमी की ओर से राज कुमार ने 28 रन देकर 1, मुकेश रामदीन दूबे ने 19 रन देकर 2,प्रवीण प्रकाश ने 25 रन देकर 1, किशोर शिवम ने 42 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में एबी क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.4 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई। रंजन राज ने 2,समरजीत ने 19, उज्ज्वल यादव ने 37 गेंद में पांच चौका व 1 छक्का की मदद से 38, अनमोल प्रकाश ने 12 गेंद में 3 चौका की मदद से 18,विशाल कोहली ने 15 गेंद में 1 चौका की मदद से 10 रन बनाये।

सीएपी राइडर्स की ओर सुमन कुमार ने 15 रन देकर 2, आदित्य राज झा ने 17 रन देकर 5, प्रकाश चंद्रा ने 8 रन देकर 1, राम सुरेश सुरी ने 13 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
सीएपी राइडर्स की ओर आदित्य राज झा को प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर घोषित किया गया। आलोक जायसवाल को बेस्ट बैट्समैन घोषित किया। पुरस्कार विनोद ने प्रदान किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights