पटना, 15 मई। बिहार कैम्ब्रिज चैलेंजर ट्रॉफी के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मुकाबलों में कैम्ब्रिज एफ और कैम्ब्रिज ए ने जीत हासिल की। कैम्ब्रिज एफ ने कैम्ब्रिज ई को 9 रन जबकि कैम्ब्रिज ए ने कैम्ब्रिज डी को 3 विकेट से पराजित किया।
कैम्ब्रिज एफ बनाम कैम्ब्रिज ई
इस मैच में टॉस कैम्ब्रिज एफ ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पारस शर्मा (61 रन, 33 गेंद, 4 चौका, 5 छक्का) और बंटी (45 रन, 40 गेंद, 7 चौका, 1 छक्का) की शानदार बैटिंग के दम पर 30 ओवर में 6 विकेट पर 243 रन बनाये। कैम्ब्रिज ई की ओर से प्रशांत कुमार चौधरी ने 43 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में श्लोक कुमार (125 रन, 63 गेंद, 23 चौका व 4 छक्का) की शतकीय पारी के बाद भी कैम्ब्रिज ई की टीम 30 ओवर में नौ विकेट पर 234 रन ही बना सकी और 9 रन से मैच हार गई। कैम्ब्रिज एफ की ओर से सचिन ने 4 और बंटी ने 2 विकेट चटकाये। सचिन (30 रन और 4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
कैम्ब्रिज एफ : 30 ओवर में 6 विकेट पर 243 रन, नितिन कुमार 17, वेदांत यादव 36, बंटी 45, पारस शर्मा 61, सचिन नाबाद 30, अतिरिक्त 34,प्रशांत कुमार चौधरी 2/43, सचिन 1/70, प्रेम शर्मा 1/48
कैम्ब्रिज ई : 30 ओवर में नौ विकेट पर 234, अभिषेक 25, श्लोक 125, हर्ष राज 18,प्रेम शर्मा 13,शुभम नाबाद 16, अतिरिक्त 16,सन्नी बिहारी 2/51, नितिन कुमार 1/19, सचिन 4/42, बंटी 2/34
कैम्ब्रिज डी बनाम कैम्ब्रिज ए
इस मैच में कैम्ब्रिज डी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 27.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाये। देवराज ने 57 रन की पारी खेली। कैम्ब्रिज ए की ओर रोहित ने 4 और नीतीश कुमार ने 2 विकेट चटकाये।
जवाब में कैम्ब्रिज ए ने सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। रोहित ने नाबाद 83 रन बनाये। नीतीश कुमार ने 43 रन की पारी खेली। दीपेश गुप्ता ने 2, जोरावर सिंह ने 3 विकेट चटकाये।


