पटना। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा जल्द ही बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) से जुड़ने वाले है। यह पता नहीं चल पाया है कि वे किस रूप में जुड़ेंगे और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार का उनके बीसीए से जुड़ने के बाद क्या होगा।
ऐसे शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आदित्य वर्मा को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से जोड़ने का सुझाव बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को दिया है। इन तीनों की मुलाकात शुक्रवार को राजधानी के एक होटल में हुई। राजीव शुक्ला एक निजी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पटना आये हुए हैं।
आदित्य वर्मा की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि राजीव शुक्ला ने बीसीए अध्यक्ष को कहा कि आप बीसीए के आपसी मतभेद का निपटारा नही करेगें तो बीसीसीआई आपको कोई ग्रांट राशि देगा। संस्था को चलाने के लिए सभी पक्षों को साथ ले कर चलना होता है।
सीएबी के सचिव आदित्य वर्मा ने बिहार क्रिकेट के लिए जो किया है वह पूरा देश जानता है। आप आदित्य वर्मा को बिहार क्रिकेट के हित के लिए अपने साथ ले कर चले। बीसीसीआई भी इसके लिए आपको हरी झंडी दे चुका है।
अंत में आदित्य वर्मा ने कहा कि बिहार क्रिकेट के विकास के लिए बीसीसीआई और बीसीए से बिहार के क्रिकेटरों के लिए मेरी कानूनी जंग जारी रहेगी।