कोलकाता। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) ने सोमवार को कहा कि उसके 3200 क्रिकेटर्स और स्टाफ मेंबर्स कोविड-19 बीमा कवर में शामिल हैं। कोरोनावायरस का असर खेलों की दुनिया पर भी पड़ा है। दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल खेल आयोजन बंद हैं। सीएबी अपने प्लेयर्स और स्टाफ का पहले से बीमा कराता आया है। बीमारियों में कोविड-19 को भी शामिल किया गया है।
सीएबी प्रेसिडेंट अभिषेक डालमिया ने कोविड-19 बीमा कवर पर बयान जारी किया। कहा, हम बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से क्रिकेटर्स, अम्पायर्स, स्कोरर्स आदि को भरोसा दिलाने चाहते हैं कि आप सभी कोविड-19 बीमा कवर में शामिल हैं। इसलिए, डरने की कोई बात नहीं है। लेकिन, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जो दिशा निर्देश दिए गए हैं। उनका सख्ती से पालन करें। हम सभी के सकुशल होने की कामना करते हैं।
Medical Committee Members came to #EdenGardens to discuss with Insurance Company representative to ensure insurance policies cover #COVID19 for cricketers, scorers, etc. Office remained closed, sanitizers were used & thermal screening done for house keeping agency at the Gates. pic.twitter.com/XqoxxsCxoF
— CABCricket (@CabCricket) March 21, 2020
बीमा कवर की खास बात ये है कि इसमें महिला और राज्य की सीनियर टीम से खेल चुके पूर्व क्रिकेटर्स को भी शामिल किया गया है। सीएबी की अपनी मेडिकल कमेटी है। इसके चेयरमैन प्रदीप डे और मेंबर शांतनु मित्रा ने एसबीआई जनरल इन्श्योरेंस कंपनी के अधिकारियों से हाल ही में मुलाकात की थी। कंपनी ने उन्हें बताया कि बीमा पॉलिसी में कोविड-19 भी कवर होगा। सीएबी ऑफिस को पहले 21 मार्च तक बंद किया गया था। अब यह 27 मार्च तक बंद रहेगा। राज्य सरकार ने भी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों के लिए अलग से एडवाइजरी जारी की है।