Thursday, March 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट किशनगंज क्रिकेट लीग में गाड़ीवान मोहल्ला सीसी की बंपर जीत

किशनगंज क्रिकेट लीग में गाड़ीवान मोहल्ला सीसी की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

किशनगंज। किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में गाड़ीवान क्रिकेट क्लब ने एसवाईसीसी जूनियर को 103 रनों से पराजित किया।

गाड़ीवान मोहल्ला क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया। सौरभ ने 32 रन, बंटू ने 31 और कैसर ने 30 रन का योगदान दिया। शिवा ने 3 विकेट और अलकमा ने 2 विकेट हासिल किये।
192 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसवाईसीसी जूनियर की पूरी टीम 89 रनों पर ढेर हो गई। प्रशांत ने 28 और एनफ ने 6 रन बनाये। कैसर ने 3 और नीतीश ने 2 विकेट हासिल किये। 30 रन और 3 विकेट लेने वाले कैसर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights