Saturday, March 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ब्लू स्टार सीसी व नेशनल सीसी विजयी

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ब्लू स्टार सीसी व नेशनल सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैचों में ब्लू स्टार सीसी और नेशनल सीसी ने जीत हासिल की।

मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में खेले गए पूल जे के मैच में ब्लू स्टार सीसी ने शीशमहल सीसी को 21 रनों से जबकि सीआईएसएफ ग्राउंड पर खेले गए पूल जी के मैच में नेशनल सीसी ने ट्रैम्फेंट सीसी को चार विकेट से हराया।

मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में खेले गए मैच में ब्लू स्टार सीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाये। जवाब में शीश महल सीसी की टीम 21.1 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के रघुवीर सीसी को पटना बिरयानी हाउस, पटना सिटी की ओर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

सीआईएसएफ ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस ट्रैम्फेंट सीसी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बैटिंग करते हुए 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाये। जवाब में नेशनल सीसी ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के बिट्टू को पटना बिरयानी हाउस पटना सिटी की ओर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
मोइनुल हक स्डेडियम बाहरी परिसर

ब्लू स्टार सीसी : 23 ओवर में 148 रन पर ऑल आउट सुधांशु 26 रन, रघुवीर 23 रन, अभिनव 16 रन, रोहन 12 रन, रितिकेश 3/26, अनिरुद्ध 3/15, रोहित 2/24, नित्यम 1/44 रन आउट-1
शीश महल सीसी : 21.1 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट, लक्ष्य सिंह 31 रन, प्रिंस 20 रन, अतिरिक्त 29 रन, रघुवीर 4/25, सुधांशु 2/27, शौर्या 2/23, अभिनव 2/21

सीआईएसएफ ग्राउंड
ट्रैम्फेंट सीसी : 29 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट दीपक 29 रन, अभिनव 28 रन, विकास नाबाद 27 रन, अनुराग 3/18, बिट्टू 2/29
नेशनल सीसी : 18.1 ओवर मेन छह विकेट पर 156 रन, बिट्टू 65 रन, रैना 30 रन, रॉकी 20 रन, अजीत 2/14, विकास 2/17
कल का मैच
मोइनुल हक स्टेडियम बाहरी परिसर : सिटीजन बनाम विद्यार्थी सीसी
सीआईएसएफ ग्राउंड : एलबीएस बनाम बीएन एकादश

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights