Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट शिवहर जिला क्रिकेट लीग में ब्लॉक क्रिकेट क्लब विजयी

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में ब्लॉक क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर। जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2022-23 के शुक्रवार को खेले गए मैच में ब्लॉक क्रिकेट क्लब ने मां भवानी क्रिकेट क्लब को 59 रनों से हराया। ब्लॉक क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रिषी कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।

शुक्रवार की सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लॉक क्रिकेट क्लब ने 27.4 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से शानू रहमान ने 32 एवं केशव पराशर ने 29 रन बनाए। मां भवानी क्रिकेट क्लब की तरफ से विश्वजीत सिंह एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किया।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां भवानी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 21.4 ओवरों में 109 रनों पर ऑल आउट हो गई। ब्लॉक क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रिषी कुमार ने 4 और वरेण्यम पांडेय ने 2 विकेट प्राप्त किया।

5 ओवर की गेंदबाजी में 17 रन देकर 4 विकेट लेने वाले रिषी कुमार को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया । आज के मैच में अंपायरिंग प्रिंस सिंह एवं मो जहांगीर ने की । मैच के शुरुआत में जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights