पटना, 4 मई। बिहार मॉडर्न पेंटाथांलन टीम अमरावती (महाराष्)ट्र में मॉडर्न पेंटाथांलन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित आठवीं MPFI लेजर रन नेशनल चैम्पियशिप में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। इस उपलब्धि पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने एवं बिहार मॉडर्न पेंटाथलान एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग कुमार, सचिव कनक कुमार, कोषाध्यक्ष सिद्धन, चेयरमैन डॉ सोनू शंकर जी, बिहार लाठी संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन यादव, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मुकेश पासवान, अंकुर वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन किया और मेडल जीत कर बिहार का नाम रौशन किया। साथ ही साथ श्री राजू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान करती है और उनके खेल को और बेहतर करने के लिए हर संभव सहयोग करती है।
