Friday, August 8, 2025
Home बिहार राष्ट्रीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में बिहार की दूसरी जीत

राष्ट्रीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में बिहार की दूसरी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार ने राउरकेला में चल रही 13वीं राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी तेलंगाना को 4-1 से पराजित किया। ग्रुप H के दूसरे मुक़ाबले में बिहार की जीत में दानिश ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिये उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला।

आज खेले गये दूसरे मुकाबले में हॉकी बिहार की टीम हॉकी तेलंगाना के साथ खेल गया। आधे समय तक 4-0 से आगे रहा। मैच का पहला गोल दानिश ने दो मिनट में फील्ड गोल में किया। दूसरा गोल आशुतोष ने दसवें मिनट में फील्ड गोल में किया। तीसरा गोल 25 मिनट में भावुक ने फील्ड गोल में किया। चौथा गोल सचिन डुंग डुंग पेनाल्टी कार्नर में 27वें मिनट में किया। इस मैच में हॉकी तेलंगना ने एक मात्र गोल 53वें मिनट में फील्ड गोल में किया। इस तरह हॉकी बिहार ने हॉकी तेलंगाना को 4-1 से पराजित किया। हॉकी बिहार का तीसरा मैच 17/06/23 को हॉकी महराष्ट्र से खेला जायगा ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights