Sunday, February 15, 2026
Home Slider जूनियर राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार की लगातार दूसरी जीत

जूनियर राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार की लगातार दूसरी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गुवाहाटी में चल रही जूनियर राष्ट्रीय अंडर-17 वीमेंस फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार की बालिका टीम का सुनहरा सफर जारी है। पहले मैच में मेघालय को 18-0 से हराने वाली बिहार टीम ने सोमवार को खेले गए दूसरे मैच में तेलंगाना को 8-0 से पराजित किया।
बिहार की ओर से मनीषा कुमारी ने 5वें, साबरा खातून ने 22वें व 83वें, लक्की कुमारी ने 49वें, 66वें और 86वें मिनट में और श्रुति कुमारी ने 75 व 90वें मिनट में गोल दागा। बिहार का अगला मुकाबला 22 जून को दिल्ली के खिलाफ खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights