Saturday, February 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट याशिता सिंह के नेतृत्व में बिहार Under-19 Oneday Women’s Cricket Team रवाना

याशिता सिंह के नेतृत्व में बिहार Under-19 Oneday Women’s Cricket Team रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना,5 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाले वीमेंस अंडर-19 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए बिहार अंडर-19 वीमेंस वनडे क्रिकेट टीम याशिता सिंह के नेतृत्व में विजयनगरम के लिए रवाना हो गई। टीम के उपकप्तान वैदही यादव होंगी।

टीम इस प्रकार है-

याशिता सिंह (कप्तान), वैदही यादव (उपकप्तान), गीतांजलि रानी, खुशबू कुमारी, ममता कुमारी पटेल (विकेटकीपर), बेबी रोजी, अनामिका (विकेटकीपर), अंजलि पंडित, अंजलि सिंह, अनन्या तिवारी, रितिका राज, तान्या राज, हर्षित मिश्रा, सिमरन कुमारी, सागरिका कुमारी, नंदनी यादव, रिशु कुमारी।
सपोर्टिंग स्टॉफ
कोच सुमित कुमार, फीजियो-अंजलि बघेल
ट्रेनर-अमित कुमार
मैनेजर-श्रीमती इंदु कुमारी।

बिहार की टीम ग्रुप ई में है और इसके मुकाबले विजयनगरम में खेले जायेंगे। इस ग्रुप में बिहार के अलावा मध्यप्रदेश, बड़ौदा, केरल, असम और मिजोरम की टीम है।

बिहार अपना पहला मैच असम के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलेगा। दूसरा मैच 10 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के खिलाफ होगा। 12 अक्टूबर को मिजोरम से भिड़ेगा। 14 अक्टूबर को बिहार बनाम केरल मैच होगा जबकि 16 अक्टूबर को बड़ौदा और बिहार का मुकाबला खेला जायेगा।

पिछले वर्ष याशिता सिंह का इस टूर्नामेंट में परफॉरमेंस

बिहार अंडर-19 वीमेंस टीम की कप्तान याशिता सिंह बिहार की ओर से अंडर-19 के साथ सीनियर टीम का भी प्रतिनधित्व कर चुकी है। पिछले सीजन में इस टूर्नामेंट में याशिता सिंह ने 5 मैचों में कुल 105 रन बनाये थे जिसमें 61 रन की पारी उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। इनके अलावा आर्या सेठ ने कुल 87 रन बनाये थे जिसमें नाबाद 47 उनका सर्वोच्च स्कोर था।

बिहार टीम का पिछले वर्ष का परफॉरमेंस

सत्र 2022-23 में भी बिहार ग्रुप ई में था। बिहार के अलावा इस ग्रुप में उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, हैदराबाद और जमू एंड कश्मीर था। बिहार की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर थी। पांच मैचों में से चार में हार मिली थी और एक में जीत। बिहार ने जम्मू एंड कश्मीर को 6 विकेट से हराया। हैदराबाद ने बिहार को 76 रन, उत्तरप्रदेश ने 7 विकेट, तमिलनाडु ने 230 रन, केरल ने सात विकेट से हराया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights