पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तत्वावधान में आगामी 20 फरवरी से शुरू होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए बिहार टीम चूड़ा-दही खाकर रवाना हुई। बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के आवास पर शनिवार को चूड़ा-दही का भोज रखा गया था। अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने टीम के कप्तान आशुतोष अमन को चूड़ा-दही खिला कर मुंह मीठा किया और विजय भव की शुभकामना दी। साथ ही टीम के मैनेजर अजय कुमार सिंह को बुके देकर राकेश कुमार तिवारी ने स्वागत किया।

संघ के मुख्य सलाहकार गोपाल बोहरा व संघ के प्रवक्ता व अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार संजीव कुमार मिश्रा ने अध्यक्ष को बुके देकर स्वागत किया।
इस मौके पर बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप केवल ध्यान दें, बाकी चीजें आप संघ के पदाधिकारियों पर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि संघ आपको हर सुविधा देने के लिए दृढ़संकल्प है और आने वाले दिनों में आपको बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस समारोह में टीम के सारे सदस्य, सपोर्टिंग स्टाफ के अलावा बीसीए पदाधिकारी डीवी पटवर्धन व अन्य मौजूद थे।
टीम इस प्रकार है
1. आशुतोष अमन (कप्तान)
2.बाबुल कुमार (उप कप्तान)
3.विकास यादव (विकेटकीपर)
4.विकास रंजन ( विकेटकीपर)
5.अनुज राज
6.यशस्वी रिषभ
7.शशीम राठौर
8.राहुल कुमार
9.शकीबुल गणी
10.आकाश राज
11.मंगल महरौर
12.शब्बीर खान
13. सूरज कुमार कश्यप
14.समर कादरी
15.विकास पटेल
16.रिषभ राज
17.अपूर्वा आनंद
18.शशि आनंद
19.बंशीधर
20. शिवम सिंह
21.लखन राजा
22. शिव राज

सपोर्टिंग स्टॉफ
- कोच :- सैयद तारिकुर रहमान
- सहायक कोच:- प्रमोद कुमार
- फीजियो:- कुमार अभिषेक
- ट्रेनर:- गोपाल कुमार
- मैनेजर:- अजय कुमार
6. वीडियो एनालिस्ट कम लाइजन:- अजीत कुमार चंदन
विजय हजारे ट्रॉफी में सत्र 2018-19 में बिहार टीम का प्रदर्शन


बिहार टीम का मैच
20 फरवरी : बिहार बनाम रेलवे
22 फरवरी : बिहार बनाम कर्नाटक
24 फरवरी : बिहार बनाम उत्तरप्रदेश
26 फरवरी : बिहार बनाम ओड़िशा
28 फरवरी : बिहार बनाम केरल
विजय हजारे ट्रॉफी में सत्र 2019-20 में बिहार टीम का प्रदर्शन


एलीट ग्रुप ए में गुजरात, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा, बड़ौदा, गोवा को रखा गया है। इसका मैच सूरत में खेला जायेगा।
एलीट ग्रुप बी में तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड, मध्यप्रदेश,विदर्भ और आंध्रप्रदेश को रखा गया है। इसका मैच इंदौर में खेला जायेगा।
एलीट ग्रुप सी में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, ओड़िशा, रेलवे और बिहार को रखा गया है। इसके मैच बेंगलुरु में होंगे।
एलीट ग्रुप डी में दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र,हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पुडुचेरी हैं। इसके मैच जयपुर में खेले जायेंगे। एलीट ई के मुकाबले कोलकाता में खेले जायेंगे। इसमें बंगाल, सर्विसेज, जेएंड के, सौराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ को रखा गया है।
प्लेट ग्रुप में उत्तराखंड, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम को रखा गया है। इसके मुकाबले तमिलनाडु के शहरों में खेला जायेगा।
खिलाड़ियों का वहां तीन कोविड टेस्ट किया जायेगा। पहला कोविड टेस्ट 13 फरवरी को किया जायेगा। इसके बाद 15 फरवरी को दूसरा और 17 फरवरी को तीसरा कोविड टेस्ट होगा। 19 फरवरी को सभी टीम का प्रैक्टिस होगा।

