Tuesday, December 2, 2025
Home बिहारअन्य National Senior Kho-Kho Championship के लिए बिहार टीम रवाना

National Senior Kho-Kho Championship के लिए बिहार टीम रवाना

ओड़िशा के पुरी में आयोजित की जायेगी यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 29 मार्च। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पुरी (ओड़िशा) में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 57वीं सीनियर नेशनल पुरुष एवं महिला खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार की 34 सदस्यीय टीम पुरी के लिए रवाना हो गई।

 

यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी। उन्होंने बताया कि महिला टीम में चंपारण से ललिता कुमारी (कैप्टन), कविता कुमारी, अनिता कुमारी, रोमा रॉय (बांका), कृष्णा प्रिया (भागलपुर), पूजा कुमारी (बक्सर), मौसम कुमारी (भोजपुर), मोनिका (भागलपुर), लखीसराय से गुड़िया कुमारी, साक्षी कुमारी, मुंगेर से रिया रानी, आकांक्षा कुमारी, स्मिता कुमारी, अंशु कुमारी (वेस्ट चंपारण), स्मृति भारती (बांका) शामिल है। टीम कोच – हरिमोहन सिंह (मुंगेर) एवं टीम मैनेजर अभिषेक कुमार (मुंगेर) हैं।

 

पुरुष टीम में गया जिला से अश्विनी रंजन (कैप्टन), निखिल कुमार, अमन कुमार (मुंगेर ), ऋषभ कुमार (गया), सुनील कुमार (भागलपुर), चंपारण से धीरज कुमार, रूपेश कुमार, बिस्मिल्लाह अंसारी, ज्ञान प्रकाश (पटना), राज कुमार(बांका), मनीष कुमार (बक्सर), मुकेश कुमार (भागलपुर), लखीसराय से रिशु कुमार, साहिल कुमार, अमन कुमार (बांका) शामिल हैं। टीम कोच-सुभाष पटेल (चंपारण) एवं टीम मैनेजर प्रीत (भोजपुर) को नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights