Sunday, June 8, 2025
Home बिहार दरभंगा में बिहार स्टेट यूथ व जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू

दरभंगा में बिहार स्टेट यूथ व जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

दरभंगा। बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले दरभंगा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की मेजबानी में स्थानीय पोलो मैदान के इंडोर स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग रिंग में शुक्रवार से चौथी बिहार राज्य यूथ एवं जूनियर बालक व बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज हुआ।

दरभंगा जिला के कार्यपालक अभियंता स्थानीय अभियंत्रण संगठन दरभंगा, सहायक अभियंता स्थानीय अभियंत्रण संगठन दरभंगा तथा जिला खेल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर दरभंगा के किलकारी ग्रुप द्वारा स्वागत गीत तथा स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।


यूथ पुरुष वर्ग में पटना के राहुल, भागलपुर के पीयूष कुमार, कटिहार के रोशन कुमार समेत पटना के सोनू कुमार व अन्य ने जीत हासिल की।

उद्घाटन के दौरान दरभंगा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार झा, जिला सचिव संजय साहनी ,दरभंगा बॉक्सिंग संघ के कार्यकारिणी समिति के सदस्य प्रकाश कुमार चौधरी, अकबर रजा ,रोशन जी तथा जितेंद्र सिंह देवनंदन सिंह पवन साहनी, अभय कुमार झा इत्यादि मौजूद थे।

यूथ पुरुष वर्ग में खेले गए खेल का परिणाम इस प्रकार हैं

राहुल कुमार (पटना) ने साहिल कुमार (कटिहार), पीयूष कुमार (भागलपुर) ने पंकज कुमार (दरभंगा), रोशन कुमार (कटिहार) ने रितिक कुमार (मुंगेर), राजीव कुमार (शेखपुरा) ने रोशन कुमार (सारण), अनंत कुमार (शेखपुरा) ने अली आलम (सारण), राजीव कुमार (शेखपुरा) ने रोशन कुमार (सारण), विकास कुमार (भागलपुर) ने आदित्य कुमार (दरभंगा), रोशन सिंह (ईस्ट चंपारण) ने मजीद अंसारी (सारण), सोनू कुमार (पटना) ने अवनीश पांडे (रोहतास), प्रभात कुमार (पूर्णिया) ने कृष्णा कुमार (दरभंगा),राजन कुमार दास (सारण) ने मनीष कुमार (शेखपुरा), सचिन कुमार (बेगूसराय) ने आदित्य आनंद (ईस्ट चंपारण),तिलक शर्मा (पटना) ने रितेश कुमार प्रभात (भोजपुर) को हराया।
महिला वर्ग के यूथ प्रतियोगिता में रातरानी (मुंगेर) ने साक्षी लोचन (पटना) को हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights