27 C
Patna
Monday, May 13, 2024

बिहार राज्य सबजूनियर बैडमिंटन : काव्या व मोहम्मद असदुल्लाह तीन वर्गों के फाइनल में

खगड़िया। स्थानीय चित्रगुप्त नगर स्थित इंडोर स्टेडियम में चल रही बिहार सबजूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का फाइनल लाइन अप तय हो चुका है। इस चैंपियनशिप में काव्या कश्यप और मो असदुल्लाह का जलवा है। ये दोनों ने तीन वर्गों के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। बालक अंडर-13 वर्ग में ये दोनों आमने-सामने होंगे जबकि बालक अंडर-13 और 15 में साथ मिल कर विपक्षी टीमों को टक्कर देंग। इतना तो तय है कि इन दोनों के तीन मेडल पक्के हैं।

यह है फाइनल लाइन अप
बालक अंडर-13 : काव्या कश्यप बनाम मो असदुल्लाह
बालक अंडर-15 : इशांत राज बनाम पराग सिंह
बालिका अंडर-13 : सुलेखा कुमारी बना तान्वी आर्या
बालिका अंडर-15 : श्रीजा बनाम सौम्या भारती
बालक अंडर-13 युगल : काव्या कश्यप+मो असदुल्लाह बनाम प्रांजल वीर+यश भारती
बालक अंडर-15 युगल : पराग सिंह+इशांत राज बनाम काव्या कश्यप+मो असदुल्लाह
बालिका अंडर-15 युगल : नाजिया बानो+सुहानी कुमारी बनाम सौम्या भारती+तनिष्का रणधीर

एकल मुकाबलों के परिणाम

बालक अंडर-13
क्वार्टरफाइनल : काव्या कश्यप (मुजफ्फरपुर) ने अरिंदम यादव (कटिहार) को 21-12, 21-13, अंकित कुमार (पटना) ने अंश राज (खगड़िया) को 21-13, 21-10,प्रांजल वीर (मुजफ्फरपुर) ने ऋषभ सिन्हा (भागलपुर) 21-13, 21-17, एमडी अशदुल्ला (मुंगेर) ने रितिक आनंद (पटना) को 21-11, 21-9 से हराया।
सेमीफाइनल : काव्या कश्यप (मुजफ्फरपुर) ने अंकित कुमार (पटना) को 21-15, 21-09, मोहम्मद असदुल्ला (मुंगेर) ने प्रांजल वीर (मुजफ्फरपुर) 21-07, 21-10 को हराया।
बालक अंडर-15
क्वार्टरफाइनल : पराग सिंह (मुंगेर) ने विनीत कुमार (पूर्णिया) को 21-08, 21-12, हर्षिद राज (पटना) ने निहार कुमार (पटना) को 21-14, 21-17,इशांत राज (समस्तीपुर) ने आर्यन सिंह (पटना) को 21-11, 21-19, मोहम्मद आसिफ अली (दरभंगा) ने अभिनय चंद्र (मुंगेर) को 21-16, 18-21, 21-11 से मात दी।
सेमीफाइनल : पराग सिंह (मुंगेर) ने हर्षिद राज (पटना) को 21-16, 21-15, इशांत राज (समस्तीपुर) ने मोहम्मद आसिफ अली (दरभंगा) 21-14, 21-18 से हराया।


बालिका अंडर-13
सुलेखा कुमारी (पटना) ने अनन्या झा (कटिहार) को 21-2, 21-3,नेहा कुमारी (सहरसा) ने अनिका सिंह (मुजफ्फरपुर) को 21-18, 21-16, शिवांगी कुमारी (कैमूर) ने अनन्या माही (मधुबनी) को 21-04, 21-05, तान्वी आर्या (पटना) ने जयंती सिंह (बेगूसराय) को 21-14, 21-6 से हराया।
सेमीफाइनल : सुलेखा कुमारी (पटना) ने नेहा कुमारी (सहरसा) को 21-12, 16-21, 21-13, तान्वी आर्या (पटना) ने शिवांगी आर्या (कैमूर) को 21-17, 21 -16 से मात दी।
बालिका अंडर-15
क्वार्टरफाइनल : स्वयंप्रभा कुमारी (पटना) ने सुलेखा कुमारी (पटना) को 21-18,14-21,21-19, सुहानी कुमारी (मुजफ्फरपुर) ने अंशिका आर्या (समस्तीपुर) को 22-24, 21-08, 21-07, सौम्या भारती (कटिहार) ने इशिता शर्मा (मुजफ्फरपुर) को 21-06, 21-07, श्रीजा (पटना) ने परिणीता रणधीर (खगड़िया) को 21-2, 21-4 से हराया।
सेमीफाइनल : श्रीजा (पटना) ने सुहानी कुमारी (मुजफ्फरपुर) को 21-14, 23-25, 21-10, सौम्या भारती (कटिहार) ने स्वयंप्रभा कुमारी (पटना) को 21-16, 21-12 से मात दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights