33 C
Patna
Tuesday, October 22, 2024

women’s Asian Champions Trophy Hockey का मेजबान बना बिहार राज्य खेल प्राधिकरण

राजगीर, 27 सितंबर। बिहार में पहली बार आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय ‘वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैम्पियनशिप 2024’ को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को राजगीर में हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

हॉकी इंडिया की तरफ से हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।


साथ ही साथ चैंपियंस ट्रॉफी को भी हॉकी इंडिया द्वारा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को हस्तांतरित किया गया ।
इस मौके पर रजनी कांत (कुलपति, बिहार खेल विश्वविद्यालय), श्रीमती आर. मलर. विजी (निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, नालंदा) , सुशील कुमार (सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी ,नालंदा) ,सुशांक शुभंकर (डीएम, नालंदा), भरत सोनी (एसपी, नालंदा) और वीणा (एसपी एडमिन, बिहार पुलिस अकादमी, नालंदा) भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights