पटना। आगामी सात से नौ दिसंबर तक इंदर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुर (मनेर) में आठवीं बिहार राज्य सीनियर (महिला) हैंडबॉल चैंपियनशिप आयोजित होगी। यह जानकारी बिहार हैंडबॉल संघ के सचिव ब्रज किशोर शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि इस चैम्पियनशिप से बिहार टीम का चयन किया जायेगा। चयनित बिहार टीम नयी दिल्ली में आयोजित होने जा रही 48वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबाल चैम्पियनशिप में भाग लेगी। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 22 से 27 दिसंबर तक आयोजित होगी। बिहार टीम के खिलाडिय़ों का चयन शिविर आयोजित किया जायेगा। राज्य चैम्पियनशिप में भाग लेने हेतु अंतिम तिथि पांच दिसम्बर निर्धारित की गयी है। रवि रंजन को आयोजन सचिव बनाया गया है।
6
previous post