Saturday, March 14, 2026
Home बिहार बिहार राज्य सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता 27 मार्च से

बिहार राज्य सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता 27 मार्च से

बेगूसराय में आयोजित होगी यह चैंपियनशिप

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 मार्च। बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में बेगूसराय जिला बैडमिंटन संघ की मेजबानी में हंड्रेड बिहार प्रथम सीनियर स्टेट बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 का आयोजन आगामी 27 से 31 मार्च तक बेगूसराय में किया जाएगा। इसकी जानकारी संघ के महासचिव केएन जायसवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के मुकाबले बेगूसराय क्लब (श्रीकृष्ण सिंह इंडोर बैडमिंटन हाल) में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के पुरुष व महिला सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

उन्होंने बताया कि 27 मार्च को पुरुष वर्ग के क्वालिफाइंग मैच सुबह 9 बजे से शुरू होंगे, जबकि मुख्य मुकाबले 28 से 31 मार्च तक खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 22 मार्च तथा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई है।

खिलाड़ियों को ड्रेस कोड के लिए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक इवेंट के विजेताओं को ट्राफी, सर्टिफिकेट और दस हजार रुपए नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights