Thursday, June 11, 2026
Home बिहारअन्य बिहार राज्य जूनियर, यूथ & सीनियर तलवारबाजी 22 को

बिहार राज्य जूनियर, यूथ & सीनियर तलवारबाजी 22 को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। रविवार को बिहार राज्य अंतर जिला जूनियर, यूथ और सीनियर (बालक-बालिका) तलवारबाजी प्रतियोगिता गर्वमेंट फिजिकल कॉलेज राजेन्द्रनगर के हॉल में प्रारंभ होगी। यह जानकारी बिहार तलवारबाजी संघ के सचिव रामा शंकर प्रसाद ने दी।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता की सफलता हेतु संजीत कुमार को आयोजन सचिव बनाया गया है। राज्य संघ से मान्यता प्राप्त सभी जिला संघ क्रमश: भागलपुर, मुंगेर, छपरा, जहानाबाद, लखीसराय, जमुई, मुज फरपुर, वैशाली, सीवान, गोपालगंज के अलावे अन्य जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि मेजबान पटना की ओर से इस प्रतियोगिता में सबसे बड़ा दल भाग ले रहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.