Wednesday, March 18, 2026
Home Slider बिहार : खेल सम्मान के लिए Sports डिपार्टमेंट ने निकाला एडवरटिजमेंट, 31 जुलाई तक करें आवेदन

बिहार : खेल सम्मान के लिए Sports डिपार्टमेंट ने निकाला एडवरटिजमेंट, 31 जुलाई तक करें आवेदन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वावधान में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आगामी 29 अगस्त, 2020 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले खेल सम्मान समारोह के लिए एडवरटिजमेंट निकाल दिया गया है। इस खेल सम्मान समारोह में सामान्य एवं दिव्यांग खिलाड़ी, प्रशिक्षक जिन्होंने खेलों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया है को सम्मानित किया जाता है। इन्हें बिहार राज्य खेल पुरस्कार एवं खेल सम्मान प्रदान कर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने राज्य खेल पुरस्कार (अंतरराष्ट्रीय), राज्य खेल पुरस्कार (राष्ट्रीय), खेल प्रशिक्षक प्रोत्साहन पुरस्कार, राज्य श्रेष्ठ खेल सम्मान और राज्य विशिष्ट खेल प्रशिक्षण सेवा सम्मान के लिए विभाग ने आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवेदन 31 जुलाई तक भेजना है।किसी भी परिस्थिति में सात अगस्त के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights