Monday, April 21, 2025
Home बिहारटेनिस BIHAR SGFI GAMES : दरभंगा में स्टेट लॉन टेनिस का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

BIHAR SGFI GAMES : दरभंगा में स्टेट लॉन टेनिस का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बैनर तले जिला प्रशासन,दरभंगा की मेजबानी में शुक्रवार को लॉन टेनिस का ओपन चयन प्रतियोगिता किया गया। बिहार के सभी 38 जिले से प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता पोलो फील्ड के लॉन टेनिस कोर्ट पे किया गया।

रांची में होगी इसकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

प्रतियोगिता सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6:00 बजे तक चली। सभी आयु वर्ग अंडर-14/17/19 से पांच बालक पांच बालिका का चयन किया गया है। जो नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिसंबर माह में रांची जाएंगे। इसकी जानकारी जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने दी।

दरभंगा के टेनिस कोर्ट की सबों ने की प्रशंसा

चयनकर्ता के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा कुल चार तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनके द्वारा बेहतर प्रतियोगिता कराई गई। यह प्रतियोगिता जिला खेल पदाधिकारी परिमल की देख-रेख में किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों और उनके अभिभावक ने लॉन टेनिस कोर्ट की प्रशंसा की। साथ ही जिला खेल पदाधिकारी परिमल द्वारा की गई व्यवस्था की भी तारीफ की। लॉन टेनिस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लॉन टेनिस कोर्ट बनने के बाद पहली बार कराया गया।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है-

बालक अंडर-14 : अथर्व,अरुदीप ,अविनाश राय। बालिका अंडर-14 : आसिफा, भार्गव, शिवांगी, तनिष्का। बालक अंडर-17 : अभिषेक, अमन, प्रज्ञान, अनिमेष। बालिका अंडर-17 : परी, स्वस्ति, सुहाना, सोनम। बालक अंडर-19 : वैभव, हेमंत, समीर लक्ष्य। बालिका अंडर-19 : गौरी, अदिति, मीनल।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights