पटना। बीसीसीआई के तत्वावधान में आगामी 28 अक्टूबर से आयोजित होने वाली सीनियर वीमेंस एकदिवसीय टूर्नामेंट प्लेट ग्रुप में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता पहुंची बिहार टीम के खिलाड़ियों ने पांच दिनों के क्वारेंटाइन के बाद मंगलवार को ग्राउंड में उतरीं और जमकर पसीना बहाया।
प्लेट ग्रुप के मुकाबले 28 अक्टूबर से शुरू होंगे। खिलाड़ियों ने कोच नीतू सिंह, सहायक कोच शिखा सोनिया, फिजियो जुरी दत्ता, ट्रेनर चंदन कुमार की देखरेख में नेट प्रैक्टिस से लेकर फिजिकल फिटनेस किया। टीम की मैनेजर श्वेता सिंह और सहायक मैनेजर प्रिया किशोरी हैं।


बिहार टीम को प्लेट ग्रुप में है। इसके अलावा नागालैंड, मेघालय, जम्मू एंड कश्मीर, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की टीमें शामिल हैं।
बिहार की पहली भिड़ंत 28 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के साथ होगी। दूसरा मुकाबला 29 अक्टूबर बिहार बनाम मणिपुर, तीसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को बिहार बनाम मेघालय, चौथा मुकाबला 01 नवंबर को बिहार बनाम जम्मू एंड कश्मीर, पांचवां मुकाबला 04 नवंबर को बिहार बनाम सिक्किम के साथ, वहीं छठा और अंतिम लीग मुकाबला 06 नवंबर को बिहार बनाम नागालैंड के बीच खेला जाएगा।



टीम इस प्रकार है
अपूर्वा कुमारी -कप्तान
अंशु अपूर्वा-उपकप्तान
प्रगति सिंह
वैदही यादव
यशिता सिंह
प्रीति कुमारी
प्रीति प्रिया
आकांक्षा
विशालक्षी
निवेदिता भारती
कुमारी निष्ठा
कोमल कुमारी
श्रुति गुप्ता
पूजा कुमारी
रेखा कुमारी
आर्या सेठ
अंकिता कुमारी
अन्नु कुमारी
सोनाली प्रिया
अर्चना कुमारी