पटना। पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी जवाहर यादव के असामयिक निधन से पटना समेत पूरे बिहार का फुटबॉल जगत शोकाकुल है। जवाहर यादव की तबीयत एकाएक खराब हुई। उन्हें इलाज के लिए पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
डुमराव (बक्सर) के रहने वाले जवाहर यादव बिहार पुलिस में पदस्थापित थे। राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी में उन्होंने बिहार का प्रतिनिधि किया। अखिल भारतीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता में भी बिहार पुलिस का नेतृत्व कर चुके 53 वर्षीय जवाहरपुर यादव बिहार पुलिस मुजफ्फरपुर में पदस्थापित थे। वे अपने पीछे पत्नी एवं 2 पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए।
उनके निधन पर बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने गहरा दुख का प्रकट किया एवं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को सांत्वना दी है। जवाहर यादव के निधन पर बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसनजीत मेहता, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष श्री रविंद्र प्रसाद सिंह, एहतेशाम उल हक, पटना फुटबॉल के अध्यक्ष रामईश्वर प्रसाद उर्फ साधु गोप, सचिव पटना फुटबॉल मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, एच यू आर बिहार फुटबॉल सत्येंद्र कुमार, बिहार फुटबॉल के कोच संतोष कुमार एवं समस्त फुटबॉल खिलाड़ी एवं फुटबॉल प्रेमी ने गहरा दुख का प्रकट किया एवं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।