Saturday, March 14, 2026
Home बिहारअन्य बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ का गौरव

बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ का गौरव

मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने ग्रहण किया यह अवार्ड

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 13 मार्च। स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बिहार को प्रतिष्ठित ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में बिहार की खेल मंत्री Shreyasi Singh और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक Ravindran Shankaran ने राज्य सरकार की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि खेल की प्रतिष्ठित पत्रिका Sportsstar द्वारा दिया गया यह सम्मान बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से स्पोर्ट्स स्टार पत्रिका पढ़ती रही हैं और हर खिलाड़ी का सपना होता है कि उसकी प्रतिभा का जिक्र इस पत्रिका में हो।

उन्होंने कहा कि Nitish Kumar के नेतृत्व में बिहार सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में खेल संरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं और प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के कारण बिहार की खेल छवि राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है। इसी सकारात्मक बदलाव को देखते हुए बिहार को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।

वहीं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ पुरस्कार के लिए बिहार का चयन Sunil Gavaskar की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय जूरी ने किया। इस जूरी में Abhinav Bindra, Viswanathan Anand, Anjali Bhagwat, Aparna Popat और M. M. Somaya जैसे प्रतिष्ठित खेल व्यक्तित्व शामिल थे।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार बिहार के हर खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल से जुड़े सभी लोगों के लिए प्रेरणा है। भविष्य में राज्य को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए और बेहतर प्रयास किए जाएंगे ताकि बिहार फिर से इस प्रतिष्ठित सम्मान को हासिल कर सके।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights