पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने पटना स्पोट्र्स पार्क क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट (Patna Sports Park Club Cricket Tournament) में जीत की हैट्रिक लगाई। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने साई एकेडमी को 11 रन से हराया। साई एकेडमी की यह तीसरी हार है।
शुक्रवार को खेले गए मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाये। हर्ष राज ने 30 गेंद में 4 चौका व 3 छक्का की मदद से 42 रन की पारी खेली। जवाब में कप्तान पवन कुमार के 47 रन के बाद भी साई एकेडमी 18.5 ओवर में 138 रन ही बना सकी।
संक्षिप्त स्कोर
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन अंकुश राज 14 रन (2 चौका, 1 छक्का), आदित्य कुमार 11 रन (दो चौका), यशस्वी शुक्ला 15 रन (तीन चौका), शुभम 5 रन, आकाश राज 6 रन, हर्ष राज 42 रन (चार चौका, 3 छक्का),राहुल कुमार नाबाद 13 रन (1 चौका),दीपू शर्मा 13 रन (दो चौका), पवन कुमार 9 रन (1 छक्का), सूरज कश्यप नाबाद 10 रन (दो चौका), अतिरिक्त 11 रन, रौशन कुमार 2/41,सोनू कुमार 1/34, रोहित कुमार 1/18,उत्कर्ष आनंद 3/13,पवन कुमार 1/16
साई एकेडमी : 18.5 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट सोनू कुमार 11 रन (1 छक्का), पवन कुमार 47 रन (6 चौका, 2 छक्का), अशोक कुमार 10 रन (1 चौका), शिखर गुप्ता 7 रन , उत्कर्ष आनंद 16 रन (दो चौका), रोहित कुमार 18 रन (1 चौका), विनीत कुमार 10 रन, अमरेश कुमार 5 रन, सूरज कश्यप 2/28, आकाश राज 3/43, आदित्य कुमार 4/14