Saturday, February 28, 2026
Home Uncategorized बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी बना वीर कुंवर सिंह अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी बना वीर कुंवर सिंह अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना के वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी खेमनीचक स्तिथ मैदान पर खेले जा रहे वीर कुंवर सिंह स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने बिहार सेन्ट्रल स्कूल को 42 रनों से पराजित किया।

वीर कुंवर सिंह स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि इस फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय, मुकेश रौशन विधायक महुआ, विजय सम्राट विधायक शेखपुरा , सुदय यादव विधायक जहानाबाद, अंजनी कुमार , राजीव कुमार और मनोज कुमार उपस्तिथ थे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में वैभव सूर्यवंशी के शानदार शतक 169(118)रन,विशाल के 29 रन,दीपेश के 25 रन और अर्जुन सिंह के 24 रन के मदद से 9 विकेट खोकर 299 रन बनाया। गेंदबाजी में बिहार सेंट्रल स्कूल टीम के ऋतिक रौशन को चार,अगस्त्य को तीन,राजशेखर और चैतन्य को एक -एक विकेट मिला।


जबाब में उतरी बिहार सेंट्रल स्कूल टीम की शुरुआत शानदार हुए और 157 रनो की साझेदारी पहले विकेट के लिए ऋतिक रौशन(86 रन) और ऋषव कुमार(60 रन) के लिए जिसके बाद विकेट गिरते गए और कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई जिससे टीम 37.2 ओवर में 257 रन बनाकर ढेर हो गई। गेंदबाजी में आयुष कुमार को चार,आदित्य कुमार को तीन,वैभव,अतुल और मो आलम को एक -एक विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच शतकवीर वैभव शूर्यवंशी को दिया गया।


टूर्नामेंट में बेस्ट :-

बेस्ट बैट्समैन :-वैभव सूर्यवंशी
बेस्ट गेंदबाज :- आयुष कुमार
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: वैभव सुरवांशी
बेस्ट फिल्डर : आशीष आकाश
बेस्ट विकेटकीपर : कार्तिक राज
बेस्ट फिल्डर :-आशीष आकाश
बेस्ट विकेटकीपर :- कार्तिक राज

इस मौके पर पूर्व खिलाड़ी अली रसीद,समाजसेवी ,सुनील सर ,राजेश अग्रवाल(पूर्व अध्यक्ष ,रोटरी क्लब पटना) टूर्नामेंट के अध्यक्ष धीरज कुमार , सचिव पिंटू सिन्हा,संरक्षक सर्वेश हंस राज, कोडिनेटर अर्जुन कुमार राय, मैच रेफ़री बिहार के पूर्व वरीय क्रिकेटर श्री सौरव चक्रवर्ती एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन मनोज यादव उपस्तिथ थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights