Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट WOMENS UNDER 23 T20 TROPHY में बिहार 33 रन पर ऑल आउट, एक और हार

WOMENS UNDER 23 T20 TROPHY में बिहार 33 रन पर ऑल आउट, एक और हार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 दिसंबर। वीमेंस अंडर-23 टी20 ट्रॉफी के दूसरे मैच में भी बिहार को हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड ने बिहार को 124 रन से हराया। उत्तराखंड के 6 विकेट पर 157 रन के जवाब में बिहार टीम 33 रन पर ऑल आउट हो गई।

मुंबई के सचिन तेंदुलकर जिमखाना, कांदिवली स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

उत्तराखंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 157 रन बनाये। राघवी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाये। बिहार की ओर से प्रगति सिंह ने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार की टीम 15 ओवर में 33 रन पर ऑल आउट हो गई। एक मात्र विशालाक्षी ही दोहरे अंक में पहुंच पाई। उन्होंने 14 रन बनाये। ममता कुमारी पटेल, निक्की कुमारी, रचना सिंह, प्रीति कुमारी (नाबाद 0) और रिशु का खाता नहीं खुला। उत्तराखंड की पूजा राज ने 7 रन देकर 4 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

उत्तराखंड : 20 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन, अंजलि गोस्वामी 23, राघवी 41,नीलम 20, कंचन परिहार नाबाद 27, नंदनी कश्यप 10, प्रेमा नाबाद 23 बिहार गेंदबाजी : प्रगति सिंह 3/25, अर्पणा कुमारी 1/35, रिशु 1/19,रचना सिंह 1/25

बिहार : 15 ओवर में 33 रन पर ऑल आउट, प्रीति 5, विशालाक्षी 14, वैदही यादव 1, ममता कुमारी पटेल 0, निक्की कुमारी 0, प्रगति सिंह 4, अर्पणा कुमारी 2,रचना सिंह 0, प्रीति कुमारी नाबाद 0, शिल्पी 2, रिशु 0, राघवी 1/11, सफीना 2/3, प्रेमा 2/7, पूजा राज 4/7

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights