Monday, March 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bhojpur District Cricket League में भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन विजयी

Bhojpur District Cricket League में भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
Bhojpur District Cricket League

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली रही भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने एसीसी जगदीशपुर को 92 रन से हराया।

महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। हर्ष रंजन ने सर्वाधिक 65 रन, समीर ने 33 रन और निखिल ने 25 रनों का योगदान किया। सुजीत ने नाबाद 12 रनों का योगदान दिया। एसीसी जगदीशपुर की तरफ से आदित्य, आशीष, चंदन ने 1-1 विकेट, सुनील ने 3 विकेट, मयंक ने 2 विकेट लिया।

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीसी जगदीशपुर की टीम 94 रन बनाकर आउट हो गई। मोहित केसरी ने सर्वाधिक 45 रन बनाये। कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं पहुंच सका। भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से सुजीत ने दो विकेट, उत्तम ने 3 विकेट, हिमांशु, निखिल और अविनाश ने 1-1 विकेट लिया।

इस प्रकार भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने यह मैच 92 रनों से जीत लिया। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच हर्ष रंजन रहे। आज के मैच के निर्णायक सूरज श्रीवास्तव एवं आदित्य थे। स्कोरिंग अमर ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। कल का मैच जूनियर डिवीजन में भोजपुर पैंथर बनाम यूसीसी रेड के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights