Sunday, February 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट भागलपुर क्रिकेट लीग : कहलगांव सीसी की जीत में संजय बने बादशाह

भागलपुर क्रिकेट लीग : कहलगांव सीसी की जीत में संजय बने बादशाह

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को कहलगांव क्रिकेट क्लब ने बादशाह इलेवन को 27 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

कहलगांव क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कहलगांव की टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 25.2 ओवर में 106 रनों पर ऑल आउट हो गई। रवि ने सर्वाधिक 29 रन की पारी खेली। लक्ष्मण ने 19 रन बनाए। शेष बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। अभिषेक ने 5 विकेट और इम्तियाज व प्रशांत ने दो-दो विकेट लिये।

106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बादशाह इलेवन की टीम 20.2 ओवर में 78 पर ऑल आउट हो गई।बादशाह इलेवन की ओर से बल्लेबाजी में धनराज ने सर्वाधिक 33 रन और अभिषेक ने 20 रन बनाए। संजय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5.2 ओवर में 16 रन देकर 7 विकेट चटकाए। पिंटू ने दो विकेट लिया। अमरिंदर ने एक विकेट झटका। अंपायर की भूमिका धर्मजय और शुभम ने निभाई। स्कोरर अमन थे। बुधवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में लूसीड क्रिकेट क्लब बनाम कर्ण क्रिकेट क्लब नवगछिया के बीच मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights