Sunday, March 1, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY भागलपुर बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के अंतिम 8 में

भागलपुर बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के अंतिम 8 में

सचिन का पचासा, भानु का पंजा

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 1 मार्च। सचिन कुमार (63 रन) के अर्धशतक और भानु (5 विकेट) के पंजा की बदौलत भागलपुर ने बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अंगिका जोन के अंतिम लीग मुकाबले में भागलपुर ने बांका के 72 रन से पराजित किया। भागलपुर ने इस जोन में अपने सारे चारों मैच जीते जबकि बांका को तीन में जीत मिली।

मैच का सार

स्थानीय सैंडिस कंपाउंड पर खेले गए मैच में भागलपुर ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 269 रन बनाये। जवाब में बांका की टीम 40.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 197 रन ही बना सकी। भानु कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

सचिन की अहम पारी

भागलपुर की ओर से सचिन दिलीप कुमार ने 63 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा कुमार गौरव राज और सूर्यवंश ने 41-41 रन की पारी खेल कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। मध्यक्रम की साझेदारियों ने टीम की पारी को स्थिरता प्रदान की।

बांका की ओर से कुमार सानू और हिमांशु सिंह ने 4-4 विकेट चटकाये।

बांका की ओर से संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी

197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांका की ओर से समीर भारती ने 39 रन, राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 38 रन और पुनीत यादव ने 35 रन बनाए। हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

भानु की घातक गेंदबाजी

भागलपुर की जीत में भानु कुमार ने 10 ओवर में 43 रन देकर 5 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा सचिन कुमार ने 2 विकेट और चंदन, सूर्यवंश और कुणाल ने 1-1 विकेट अपने नाम किये।

संक्षिप्त स्कोर

भागलपुर : 269/10 (50 ओवर), सचिन कुमार 63, कुमार गौरव राज 41, सूर्यवंश 41, विकास यादव 32, आर्यन कुमार सिंह 19, मयंक चौधरी 17, हिमांशु सिंह 4/33, कुनाल सानु 4/54, मोहम्मद राशिद रजा 1/46, पुनीत यादव 1/25

बांका : 197/10 (40.5 ओवर), समीर भारती 39, राघवेंद्र प्रताप सिंह 38, पुनीत यादव 35, हिमांशु सुदामा सिंह 22, नितीश कुमार 20,
विनीत चौधरी 15, भानु कुमार 5/43, सचिन कुमार 2/32, चंदन राय 1/35, सूर्यवंश 1/38, कुणाल राज 1/23,

यह भी पढ़ें : 

दरभंगा बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights